
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर विपक्ष का प्रलाप विशुद्ध राजनीति: सतपाल महाराज
*देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर विपक्ष का प्रलाप विशुद्ध राजनीति: महाराज*
*पण्डा, पुरोहितों, पुजारियों के सभी हक-हकूक, अधिकार एवं देय दस्तूरात यथावत*
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश श्री बद्रीनाथ-श्री केदारनाथ अधिनियम,1939 में हक हकूकों की व्यवस्था नहीं दी गई थी, लेकिन उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम की धारा-2 में हक-हकूकदार, वंशानुगत पुजारी, गैर वंशानुगत पुजारी, पुजारी, रावल, न्यासी आदि के अधिकारों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा में चर्चा के दौरान जानकारी देने के साथ-साथ इसका विरोध कर रहे लोगों से कही है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल ...