
देश की जनता को भाजपा पर भरोसा : भगत कोटद्वार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत
देश की जनता को भाजपा पर भरोसा : भगत
कोटद्वार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत
कोटद्वार 28 दिसंबर , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री वंशीधर भगत का प्रदेश की 70 विधानसभाओं के 120 दिवसीय दौरे के तहत आज कोटद्वार विधानसभा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया ।
स्वागत का अंदाज भी कुछ अलग ही रहा। अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़ी मुस्लिम समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेश भूषा में तीन तलाक कानून को समाप्त किए जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। किसान मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के लिए भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
स्वागत के क्रम में 11 बजे कौड़िया चेक पोस्ट पर पहुंच कर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां से खुली गाड़ी में बैठाकर पूरे नगर क्षेत्र में ऐतिहासिक रैली निकाली गई।
भाजपा क...