
केन्द्र सरकार राज्य के विकास का पॉवर हाऊसः महाराज
*लोनिवि मंत्री ने दी रायपुर को 290.08 लाख की सौगात*
*केन्द्र राज्य के विकास का पॉवर हाऊसः महाराज*
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज एवं रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रविवार को राजेश्वरी नगर नर्सरी के पास दुल्हनी नदी को जोड़ने वाले पुल के साथ साथ अम्बीवाला गुरुद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहार से राजीव नगर तक सड़क निमार्ण का लोकार्पण किया।
रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने संयुक्त रूप से विकास खण्ड रायपुर में 257.86 लाख की लागत से बने राजेश्वरी नगर नर्सरी के पास दुल्हनी नदी को जोड़ने हेतु 30 मी. स्टान प्रीस्ट्रैस्ड आर.सी.सी. पुल एवं 66 मी. आर.सी.सी. डक्ट के पंहुच मार्ग के साथ साथ 34.22 लाख की धनराशि से बने अम्बीवाला गुरुद्वारा (रिंग रोड) दिव्य विहा...