
देहरादून: भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 13 को किया निष्कासित, लंबे समय से गू्ंज रहे थे विरोध के स्वर
भाजपा महानगर ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में 13 पदाधिकारियों व सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें धर्मपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह पंवार और कैंट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे दिनेश रावत का भी नाम शामिल है।
देहरादून महानगर की कुछ सीटों पर काफी समय से भाजपा में विरोध के स्वर गूंज रहे हैं। कुछ सीटों पर तो भाजपा में बगावत भी खुलकर सामने आ रही है। ऐसे में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों के 13 पदाधिकारियों व सदस्यों को पार्टी से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से कुछ पदाधिकारी और सदस्य पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे थे। कई बार उन्हें आगाह किया गया, लेकिन वे नहीं माने। भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विरोध और बढ़ गया था। कुछ ने तो खुली ...