Wednesday, May 27News That Matters

Tag: देहरादून

मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सोमवार को सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के तहत योजनाएं अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिन्हें समय पर पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है। तपोवन विष्णुगाड परियोजना के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने एनटीपीसी को इसके संचालन सहित सभी सभी स्टेप्स की टाईमलाईन निर्धारित करते हुए योजना को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया जाए कि प्रत्येक कार्य के लिए जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी को सभी भूमि हस्तांतरण और आवश्यक खनन स्वीकृतियों को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंडिंग कार्यों के निस्तारण के लिए प्रोएक्टिव होकर समीक्षा किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये*

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये*

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये* *वर्ष 2021 में सभी जिलों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान और इंटरमीडिएट में ब्लाॅक स्तर पर टाॅप करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गये*  *162 मेधावी छात्राओं को दिये गये स्मार्ट फोन* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2021 में सभी जिलों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान और इंटरमीडिएट में ब्लाॅक स्तर पर टाॅप करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनता दर्शन हॉल, सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाल कल्याण निधि के अंतर्गत संचालित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन दिये।      *बालिकाओं के लिए शुरू होगा मैत्रैयी मेंटरशिप कार्यक्रम...
आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन:डॉ. धन सिंह रावत

आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन:डॉ. धन सिंह रावत

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगी नई शिक्षा नीतिः डॉ. धन सिंह रावत* *राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन * *नई नीति के अनुसार हो पाठ्यक्रमों का सृजन, रोजगार को मिले बढ़ावा* *दून विवि में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू* देहरादून, 11 अक्टूबर 2021 नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए समिति का गठन किया गया है। आगामी शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति को लागू किया जायेगा। विभिन्न कोर्सों के पाठ्यक्रम तैयार किये जायेंगे जो शिक्षा नीति की मूल आत्मा के अनुरूप एवं व्यवहारिक होने के साथ-साथ रोजगारपरक भी होंगे। क्रेडिट ट्रांसफर, क्रेडिट बैंक, डिजिटल मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट आदि पर पहले से ही काम चल रहा है।   उच्च शिक्षा मंत्री डॉ....
यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है- सूर्यकांत धस्माना

यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है- सूर्यकांत धस्माना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है-धस्माना देहरादून : उत्तराखंड के आज के राजनैतिक घटनाक्रम के बारे में कांग्रेस मुख्यालय रजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का अपने विधायक सुपुत्र संजीव आर्या का भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में सम्मलित होना राज्य के लिए शुभ संदेश है और यह उत्तराखंड में जन विरोधी भाजपा सरकार के अंत की शुरुआत है। धस्माना जी  ने कहा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में समल्लित होते हुए श्री यशपाल आर्य ने जो उद्गार व्यक्त किये उससे सार्वजनिक रूप से यह पता चला कि भाजपा का असली चेहरा गरीब किसान अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विरोधी है।  धस्माना जी ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, एक माह में राज्य में 14 लाख राशन के बैग किये जाएंगे वितरित

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, एक माह में राज्य में 14 लाख राशन के बैग किये जाएंगे वितरित

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया* *एक माह में राज्य में 14 लाख राशन के बैग किये जाएंगे वितरित* *प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन वितरण के लिये शुरू हुए अन्नोत्सव*  *सीएम ने लाभार्थियों से संवाद कर योजना का फीडबैक लिया* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अन्नोत्सव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को खाद्यान्न के किट वितरित किये। जनता दर्शन हाल सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छः लाभार्थियों को किट प्रदान किये। इसी प्रकार अन्नोत्सव कार्यक्रम में सम्पूर्ण माह राज्य की समस्त 9230 राशन की दुकानों के माध्यम से निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। कुल 14 लाख राशन थैलों का वितरण होगा।    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की सरकार न...
उत्तराखंड: घर में चला रहा था देह व्यापार का गंदा धंधा, ग्राहकों की डिमांड पर होटलों-घरों में होती थीं युवतियों की सप्लाई, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड: घर में चला रहा था देह व्यापार का गंदा धंधा, ग्राहकों की डिमांड पर होटलों-घरों में होती थीं युवतियों की सप्लाई, दो गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: घर में चला रहा  था देह व्यापार का गंदा धंधा, ग्राहकों की डिमांड पर होटलों-घरों में होती थीं युवतियों की सप्लाई, दो गिरफ्तार ख़बर देहरादून से  जहाँ जानकारी अनुसार पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। बंजारावाला में किराए के मकान पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने एक स्पा सेंटर में दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया था। एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। पटेलनगर थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि मुखबिर  की सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोबाल एवं सीओ हिमांशु वर्मा के निर्देशन में टीम ने  कार्रवाई की। ग्रीनव्यू एन्कलेव -2 बंजारावाला स्थित एक मकान में एक सिपाही को सादे कपड़ों में मकान के अंदर भेजा गया। कुछ समय बाद सिपाही ने मिस कॉल देकर टीम को अंदर आन...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत विभिन्न 02 कार्यों हेतु 202.64 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत विभिन्न 16 कार्यों हेतु 926.48 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति, विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत सुभाषगढ़-अलावलपुर-बढेड़ी राजपुताना मार्ग का बी०एम० एवं एस०डी०बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण हेतु 462.51 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति विधानसभा प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने लोहाघाट के अन्तर्गत मटियाल के आन्तरिक मार्गों का पुनः निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु 259.13 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 238.82 लाख रूपये, विधा...
उत्तराखंड:चारधाम रवाना होने से पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिला पर्वतारोही दल, देश-विदेश में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बनाया विश्व कीर्तिमान

उत्तराखंड:चारधाम रवाना होने से पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिला पर्वतारोही दल, देश-विदेश में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बनाया विश्व कीर्तिमान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*चारधाम रवाना होने से पूर्व महाराज से मिला पर्वतारोही दल* *देश-विदेश में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बनाया विश्व कीर्तिमान* देहरादून। पर्यावरण बचाने एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित अनेक जागरूकता अभियान को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पैदल यात्रा कर रहे युवाओं का एक दल शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज से मिला। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ 11 देशों में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले पर्वतारोही दल के सदस्यों ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज से सुभाष रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।   पर्वतारोही दल के सदस्य उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार के पश्चात चारधाम रवाना होने से प...
उत्तराखंड: STF ने पकड़ा सचिन अवस्थी नाम का आर्मी का फ़र्ज़ी लेफ्टिनेंट, पूछताछ जारी

उत्तराखंड: STF ने पकड़ा सचिन अवस्थी नाम का आर्मी का फ़र्ज़ी लेफ्टिनेंट, पूछताछ जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
उत्तराखंड: STF ने पकड़ा सचिन अवस्थी नाम का आर्मी का फ़र्ज़ी लेफ्टिनेंट, पूछताछ जारी स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड* विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर पर कार्यवाही करते हुए आर्मी में फ़र्ज़ी लेफ्टिनेंट बता कर,फ़र्ज़ी स्टार लगी यूनिफार्म पहनना और आई कार्ड आदि बना कर देहरादून और आसपास के संवेदनशील इलाको में घूमने की सूचना मिलने पर सचिन अवस्थी को स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने किया गिरफ्तार गोपनीय स्थान पर पूछताश में अभियुक्त के द्वारा आर्मी का लेफ्टिनेंट बनकर काफी लोगो को नौकरी का लेटर देने की बात सामने आ रही है जिसकी एवज़ में पैसा लेना पता चला है। *अभियुक्त सचिन अवस्थी के घर से सर्च में लैपटॉप में ऐसे दस्तावेज़ जो फ़र्ज़ी नौकरी देने से संबंधित प्राप्त हुए है,साथ ही आर्मी की यूनिफार्म,आई , आर्मी का आई कार्ड, आदि उपकरण भी बरामद हुए है* पूछताश और विधिक कार्यवाही एसटीएफ द्वारा की जा रही है...
उत्तराखंड: स्पा सेंटर में  चला रहा था  देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार

उत्तराखंड: स्पा सेंटर में चला रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
उत्तराखंड: स्पा सेंटर में चला रहा था देह व्यापार का धंधा, संचालिका, गिरफ्तार राजधानी देहरादून में भी पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में छापेमारी अभियान चलाया और देह व्यापार करवा रही एक महिला को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही महिला का पति फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि जीएमएस रोड स्थित मुस्कान स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम को गठित कर शिकायतकर्ता को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया । जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को मिस कॉल के जरिए सूचना दी जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर के केबिन के अंदर एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। साथ ही तलाशी में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामान व देह व्यापार ...