Saturday, June 28News That Matters

Tag: देहरादून

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबन्धकां ने भेंट की,रोजगार उपलब्ध  सम्बन्ध में आपसी संवाद एवं परिचर्चा हुई

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबन्धकां ने भेंट की,रोजगार उपलब्ध सम्बन्ध में आपसी संवाद एवं परिचर्चा हुई

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री से विभिन्न उद्योगों के एचआर मैनेजरों ने किया संवाद। *आगामी छः माह में नये रोजगार सृजन के सम्बन्ध में आयोजित हुई परिचर्चा।* *आगामी 6 माह में विभिन्न उद्योगों में 25 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास।* *प्रदेश में बनायी जायेगी उद्योगों के अनुकूल रणनीति, उद्योगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।*   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबन्धकां ने भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश में विभिन्न उद्योगों में आगामी छः माह में लगभग 25 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में आपसी संवाद एवं परिचर्चा भी आयोजित हुई।   आपसी संवाद के तहत विभिन्न उद्योगों के मानव संसाधन प्रबन्धकों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जो...
उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कार्यकारी समिति की बैठक में किसानों को प्रोत्साहित ओर  सुनिश्चित बाजार उपलब्ध करने के निर्देश दिए

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कार्यकारी समिति की बैठक में किसानों को प्रोत्साहित ओर सुनिश्चित बाजार उपलब्ध करने के निर्देश दिए

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई।   बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराए जाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के बदलाव के कारण अन्य प्रदेशों के द्वारा विकसित बीजों की सफलता की सम्भावना कम होती है। फसलों की नई वैरायटी विकसित करने हेतु प्रदेश स्तर में ही प्रयास किए जाएं, इससे प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार विकसित बीजों की सफलता का प्रतिशत होगा। उन्होंने दालों, पोषक अनाजों और तिलहन की खेती को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की* *हिमालय दिवस पर आयोजित ऑनलाइन सेमिनार में की घोषणा*      मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस पर आयोजित वेबिनार में प्रतिभाग किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निजी इलेक्ट्रिक दो पहिया व चार पहिया वाहनों की खरीद पर पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि निजी प्रयोग में लाये जाने वाले प्रथम 5 हजार दो पहिया और प्रथम 1 हजार चार पहिया वाहनों के लिए अनुमन्य होगी। प्रोत्साहन की धनराशि दो पहिया वाहनों के लिए वाहन के मूल्य का 10 प्रतिशत अथवा रूपए 7500 जो भी कम हो और चार पहिया वाहनों के लिए वाहन के मूल्य ...
उत्तराखंड: में कमजोर तबके की आर्थिक तरक्की के लिए कार्य किया सरकार ने, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहभागीदार बनाने का निर्णय भी लिया

उत्तराखंड: में कमजोर तबके की आर्थिक तरक्की के लिए कार्य किया सरकार ने, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहभागीदार बनाने का निर्णय भी लिया

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
• कमजोर तबके की आर्थिक तरक्की के लिए कार्य किया सरकार नेः त्रिवेंद्र • रुरल ग्रोथ सेंटर के जरिए महिलाओं को आर्थिक ताकत देने का कार्य किया • पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहभागीदार बनाने का निर्णय लिया • स्कूलों में 93 फीसदी फैकल्टी देने का कार्य किया • डोईवाला में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की   देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के कमजोर लोगों की आर्थिक तरक्की के लिए कार्य किया। महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए रूरल ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए। इसके जरिए महिलाएं स्वावलंबन के साथ ही आर्थिक रुप से मजबूत हो रही हैं। पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सहखातेदार बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।     पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजदूगी में भाजपा की विचारधारा और री...
उत्तराखंड:कैसे पूरा होगा मंत्री का वादा?? 8 दिन बीतने पर भी नहीं मिली शासन से अनुमति, प्रशिक्षितों में फैली रोष की लहर

उत्तराखंड:कैसे पूरा होगा मंत्री का वादा?? 8 दिन बीतने पर भी नहीं मिली शासन से अनुमति, प्रशिक्षितों में फैली रोष की लहर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: कैसे पूरा होगा मंत्री का वादा?? 8 दिन बीतने पर भी नहीं मिली शासन से अनुमति।* *प्रशिक्षितों में फैली रोष की लहर*।   विगत 35 दिनों से ज्यादा समय से निदेशालय में धरनारत डायट प्रशिक्षितों को अभी भी विभाग की ओर से कोई राहत देखने को नहीं मिल रही है। बार बार विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही होती नहीं दिख रही। ज्ञात हो कि विगत 1 सितंबर को कोर्ट से भर्ती पर स्टे हटने के बाद माननीय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 20 दिनों के अंदर प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने का वादा किया था किंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार यही लगता है कि विभाग मंत्री जी के वादे की हरप्रकार से नाफ़रमानी कर रहा है और फ़ाइल सचिवालय से आगे नही बढ़ पा रही है इससे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों में बहुत रोष है। डायट संघ के मीडिया प्रभारी प्रकाश दानू ने कहा कि हमारा प्रतिनिधि मंडल लगातार विभागीय अधिकारिय...
मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए दी 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए दी 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए दी 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति* देहरादून। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लगातार प्रयास कर रही है। राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों को कोरोना के प्रतिकूल प्रभाव से उबारने के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने तकरीबन 55.75 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।   असंगठित ग्रामीण महिलाओं को संगठित करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राज्य में ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ संचालित की जा रही है। सरकार महिलाओं को समूह में छोटी-छोटी बचत करने तथा अपनी छोटी-मोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए समूह में ही न्यूनतम दर पर लेन-देन हेतु सक्षम बनाने में सहयोग प्रदान कर रही है। लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना महामारी का प्रभाव इन समूहों की व्यवसायिक गतिविधियों पर भी पड़ा ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों हेतु दी 3154 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों हेतु दी 3154 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों हेतु दी 3154 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति* देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में अलग योजनाओं और विकास कार्य के लिए 3154 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र रूड़की के अन्तर्गत महावीर एन्क्लेव की आंतरिक सड़कों का सी०सी० इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण कार्य हेतु रूपये 48.22 लाख, विधानसभा क्षेत्र रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत धरासू कोटी घरेड़ा मोटर मार्ग का डामरीकरण हेतु 156.21 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 473. 50 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत विभिन्न 06 निर्माण कार्यों हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 407.83 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति, विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत वि...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा,पटवारी/ लेखपाल / राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार को 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का जीओ जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा,पटवारी/ लेखपाल / राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार को 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का जीओ जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*पटवारी/ लेखपाल / राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार को 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का जीओ जारी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की  घोषणा* *कोविड-19 में किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिये दी जाएगी प्रोत्साहन राशि*     प्रदेश में राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी/ लेखपाल / राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार को 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के दौरान राजस्व विभाग के अन्तर्गत कार्यरत पटवारी / लेखपाल / राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिये 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दिये जाने की घोषणा की थी।  इसके लिये 1 करोड़ 37 लाख 20 हजार रुपये  की धनराशि  की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी...
उत्तराखंड:पर्यटन मंत्री ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व पर्यटन अधिकारियों के साथ की बैठक, ओर कहा पर्यटन गतिविधियों के लिए भी स्थान चिन्हित हो

उत्तराखंड:पर्यटन मंत्री ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व पर्यटन अधिकारियों के साथ की बैठक, ओर कहा पर्यटन गतिविधियों के लिए भी स्थान चिन्हित हो

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
पर्यटन मंत्री ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व पर्यटन अधिकारियों के साथ की बैठक* *स्मार्ट सिटी में पर्यटन गतिविधियों के लिए भी स्थान चिन्हित होः महाराज*     देहरादून। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को पर्यटन एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर देहरादून स्मार्ट सिटी को पर्यटन के अनुरूप विकसित करने पर मंथन किया।   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने मंगलवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में स्मार्ट सिटी एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी देहरादून को पर्यटन के अनुरूप विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटन मंत्री को अभी तक किये गये कार्यों से अवगत कराया। बैठक के दौरान  सतपाल महाराज ने स्मार्ट स...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हो रही हैं मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विद्यालयी शिक्षा विभाग में 77 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हो रही हैं मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विद्यालयी शिक्षा विभाग में 77 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*विद्यालयी शिक्षा विभाग में 77 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण* *अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने विद्यालयी शिक्षा में सीएम घोषणाओं की समीक्षा की* *सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हो रही हैं मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा*   विद्यालयी शिक्षा विभाग में 77 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण की जा चुकी हैं। जबकि शेष पर कार्यवाही गतिमान है। अपर मुख्य सचिव श्री आनंदबर्द्धन ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए शेष घोषणाओं को नियत टाईमफ्रेम में पूरा करने के निर्देश दिये।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अन्तर्गत सीएम घोषणाओं की समीक्षा अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन द्वारा की जा रही है।  इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव  आनंदबर्द्धन ने मंगलवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग से सम्बन्धित सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्धा...