मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की,छात्र छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापकों से वर्चुअल संवाद किया
स्कूलों में छात्राओं के लिए होगी पृथक शौचालय की व्यवस्था: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति की राशि में बढोतरी की घोषणा
मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की*
*छात्र छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापकों से वर्चुअल संवाद किया*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 200 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकों से वर्चुअल संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि को 250 रूपये से बढाकर 1500...








