Wednesday, May 27News That Matters

Tag: देहरादून

उत्तराखंड:13 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी थी दो लाख की फिरौती,पुलिस ने पांच घंटे दबोचे आरोपी

उत्तराखंड:13 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी थी दो लाख की फिरौती,पुलिस ने पांच घंटे दबोचे आरोपी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून के  माजरा क्षेत्र से कुछ बदमाशों ने 13 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया और दो लाख रुपये फिरौती की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बच्चे को प्रेमनगर के टी-एस्टेट से बरामद कर लिया। साथ ही दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वारदात में एक अन्य बदमाश भी शामिल है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एएसपी हिमांशु वर्मा के अनुसार, रविवार दोपहर करीब ढाई बजे माजरा के रहने वाले मोहम्मद आबिद ने सूचना दी कि उनका बेटा मोहम्मद अली दिन के करीब 11 बजे घर के पास स्थित एक मैदान में खेलने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। उन्हें अलग-अलग नंबरों से फिरौती के लिए फोन भी आ रहे हैं। फोन करने वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। आबिद ने बदमाशों से कहा कि वह आटो चलाते हैं और इतनी रकम नहीं दे सकते तो बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। साथ ही ब...
उत्तराखण्ड: मेडिकल काउंसिल ने एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में आयोजित किया शिविर

उत्तराखण्ड: मेडिकल काउंसिल ने एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में आयोजित किया शिविर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल ने एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में आयोजित किया शिविर देहरादून। उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल ने श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ में शिवर लगाया। शिविर के अन्तर्गत काउंसिल से आई टीम ने डाॅक्टरों के उत्तराखण्ड मेडिकल कांउसिल में रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा करवाया। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल से शिविर में 75 डाॅक्टरों ने रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण प्रक्रिया में भाग लिया।   श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के आडिटोरियम में शिविर का शुभारंभ उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल के सचिव डाॅ डी.डी.चैधरी व एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ यशबीर दीवान ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डाॅ यशबीर दीवान ने उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काउंसिल में...
मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का हुआ शुभारम्भ ,केंद्रीय गृह, सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का हुआ शुभारम्भ ,केंद्रीय गृह, सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारम्भ

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का हुआ शुभारम्भ* *केंद्रीय गृह, सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ* *राज्य की 670 एम्पैक्स का किया गया कम्प्यूटरीकरण* प्रदेश में सहकारिता विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की शुरूआत हो गई है। देहरादून के बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने योजना का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्य समस्त 670 बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपैक्स) का कम्प्यूटरीकरण किया भी विधिवत रूप से पूर्ण किया गया। साथ ही सहकारिता ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। *प्रदेश का हुआ चहुंमुखी विकास* केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के शुरू किए जाने ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत गुरूवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। उन्होंने भगवान बद्रीनारायण की पूजा की। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली।   पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का निरीक्षण करते हुए प्रस्...
उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी शिवांगी ने साइकिल से नापी 561 किलोमीटर नीती-माणा घाटी,बारिश-भूस्खलन का भी किया सामना

उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी शिवांगी ने साइकिल से नापी 561 किलोमीटर नीती-माणा घाटी,बारिश-भूस्खलन का भी किया सामना

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी शिवांगी ने साइकिल नापी 561 किलोमीटर की नापी नीती-माणा घाटी,बारिश-भूस्खलन का भी किया सामना ख़बर जो बोले हमारी  बेटियां बेटो से कम नही जी हा।दून की शिवांगी ने अकेले 561 किलोमीटर साहसिक साइकिल यात्रा की।  बता दे कि   देहरादून से माणा और नीती घाटी की इस यात्रा के दौरान शिवांगी ने बर्फबारी, बारिश और भूस्खलन का भी  सामना किया। ओर ये सब कुछ किया  बेटियों को हौसला बढ़ाने का संदेश देने के लिए उनकी ये  साहसिक यात्रा  थीं ओर अकेले बिना किसी की मदद के उन्होंने मुश्किल सफर को पूरा किया बता दे कि 5 अक्तूबर को देहरादून के जोगीवाला निवासी शिवांगी अकेले ही साइकिल से माणा के लिए निकल पड़ीं। श्रीनगर, चमोली और फिर जोशीमठ में रुकते हुए वह माणा (बदरीनाथ) पहुंचीं। यहां से आगे भी वह रत्तकोण पहुंची तो आईटीबीपी ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी। हालांकि 4200 फीट की ऊंच...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने  स्तन कैंसर जागरुकता माह मनाया, महत्वपूर्णं जानकारियों की सांझा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने स्तन कैंसर जागरुकता माह मनाया, महत्वपूर्णं जानकारियों की सांझा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
स्तन की गांठ या डिस्चार्ज को न करें नजरअंदाज लपरवाही खतरनाक हो सकती है देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने अस्पताल में स्तन कैंसर जागरुकता माह मनाया । कार्यक्रम में अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों डाॅक्टरों ने स्तर कैंसर के लक्षण, पहचान व समय से उपचार के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियों सांझा की। काबिलेगौर है कि अक्टूबर माह को विश्व भर में स्तर कैंसर जागरुकता माह के रूप में मनाया जाता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आडिटोरियम में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि हर आठ में से 6 महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने की सम्भावना होती है। जानकारी व जागरूकता ही इसका पहला बचाव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने में कम से कम एक बार महिलाओं को स्वयं ब्रेस्ट का परीक्षण करना च...
उत्तराखंड: यहाँ कोर्ट में मचा गया हड़कम्प, छात्रा की हत्या कर आरोपी ने किया सरेन्डर जाने पूरा मामला

उत्तराखंड: यहाँ कोर्ट में मचा गया हड़कम्प, छात्रा की हत्या कर आरोपी ने किया सरेन्डर जाने पूरा मामला

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून राजधानी दून के प्रेमनगर में विंग नंबर 7 में छात्रा की गला काटकर नृशंस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। छात्रा गुरुनानक स्कूल की छात्रा बताई जा रही है । सूचना के बाद जहां इलाके में हड़कम्प मच गया है वही पुलिस मौके पर तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि थोड़ी देर में ही युवक ने नाटकीय ढंग से कोर्ट में सरेन्डर भी कर दिया     प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक अदालत में प्रवेश कर कहने लगा की वो हत्या करके आया है। मौके पर मौजूद कई अधिवक्ता सन्न रह गए। वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि वो उस समय कोर्ट में मौजूद थे जिस वक्त आरोपी युवक कोर्ट पहुंचा था। अदालत ने मामले में संज्ञान लेते हुए उसे तत्काल हिरासत में लेने के निर्देश दे दिए जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया...
पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड के लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 4 वर्षीय बच्चे की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी

पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड के लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 4 वर्षीय बच्चे की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड के लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 4 वर्षीय बच्चे की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी देहरादून श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक 4 वर्षीय बच्चे की जन्मजात हृदय संरचना विकार की सफल सर्जरी की गई है। 4 वर्षीय आदित्य जन्मजात हृदय सरंचना विकार से पीड़ित था। यह बच्चा एक गरीब परिवार से है, कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी बीमारी की सही पहचान व इलाज नहीं हो पाया। लोगों ने उन्हें दिल्ली के किसी बड़े अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी। इसी दौरान परिवार की परिचित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की प्रोफेसर सर्जरी, डॉ0 मधुलता राणा ने उन्हें महंत इन्दिरेश अस्पताल आकर इलाज करवाने की सलाह दी। इस पर परिवार बच्चे को लेकर इलाज हेतु श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुॅंचे, जहॉं उन्होंने अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोवैस्क्युलर एवम् थौरेसिक सर्जन डॉं0 अरविन्द मक्कड़ से स...
उत्तराखंड: आज होने वाले भारत-पाक  मैच के लिए लगा रहे थे आनलाइन सट्टा, पुलिस में किया गिरोह का पर्दाफाश

उत्तराखंड: आज होने वाले भारत-पाक मैच के लिए लगा रहे थे आनलाइन सट्टा, पुलिस में किया गिरोह का पर्दाफाश

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, देहरादून
भारत-पाकिस्तान के बीच आज रात को होने वाले टी-20 वर्ल्‍ड कप मुकाबले को लेकर सट्टेबाज गिरोह सक्रिय हो रखे हैं। देहरादून के पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर ऑनलाइन सट्टा लगवाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 15 लाख से अधिक की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। उनके आठ साथी अभी भी फरार हैं। आनलाइन सट्टा दुबई से एक महादेव बुक नाम की कंपनी आनलाइन संचालित किया जा रहा था।   इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि काली मंदिर देहराखास के निकट एकेडमी ऑफ क्रेटिव ट्रेनिंग एंड स्किल की बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर के कमरे में दबिश दी। जिसमें कमरे के अंदर अलग-अलग लैपटाप व मोबाइल फोन से आनलाइन सट्टा खिलवा रहे बुकी मनीष निवासी विद्या विहार, प्रकाश सिंह निवासी जै...
श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ हेल्थ / दरबार साहिब, देहरादून
एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन देहरादून श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रमदीक्षारंभ का शनिवार को समापन हुआ।इस अवसर पर छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। दीक्षारंभ कार्यक्रम के समापन दिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपतिप्रो. यू.एस.रावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा किउनको हमेशा अपने उद्देश्य को प्राथमिकता देते हुए,समय पालन, सकारात्मक सोच, अनुशासन के साथ आदर्श चरित्र का निर्माण करना होगा। उन्होंने विश्वविद्यालयद्वारा छात्रों के हित में किए जाने वाले कार्यों की सराहना की और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दीपक साहनी, विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ. आर. पी सिंह, विश्वविद्यालय शैक्षणिक समन्वयक डाॅ. मालविका...