
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।*
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत चनोली से टुण्डी-मैपू से ओखलमो तक मोटर मार्ग एवं सेतु का नव निर्माण हेतु 67.02 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत बन्दरलीमा से हड़खोला होते हुए अजेड़ा तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 270.00 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खानपुर के अन्तर्गत विभिन्न 07 निर्माण कार्यों हेतु 181.11 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत देहलचौरी मोटर मार्ग से चामपानी धौलकण्डी होते हुए काण्डा मंदिर तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 149.42 लाख रूपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत एनएच 121 से कैन्यूर गाँव तक मोटर मार्ग का सुधार एवं डामरीकरण कार्य हेतु ...