
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मार्गाें, पेयजल एवं विद्युत लाईनों को यथाशीघ्र बहाल किया जाए
मुख्यमंत्री धामी ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, क्या कुछ खास रहा पढ़े ये रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने दिए अधिकारियों को जल्द जनजीवन सामान्य बनाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रूद्रप्रयाग जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों राहत एवं बचाव कार्यों तथा पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, इन कठिन परिस्थितियों में सरकार और प्रशासन द्वारा संचालित रेस्क्यू अभियान में कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने हेतु आवश्यक कदम...