प्रतिभाओं को मंच और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रहा एसजीआरआर
प्रतिभाओं को मंच और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दे रहा एसजीआरआर
देहरादून।
उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस मेगा भर्ती अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से आरम्भ हुुई और 29 मई तक चलेगी।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का गवाह बना हुआ है। गौरतलब है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। चयन प्रक्रिया क...
