प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विधायक आशा नौटियाल के साथ यात्रा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विधायक आशा नौटियाल के साथ यात्रा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
प्रदेश के मा० कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अवगत कराया कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद से अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अवधि के दौरान 1.80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं...
