
हम पूरी तरह से सजग, प्रदेश में बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजामः महाराज
हरिद्वार। प्रदेश में मानसून की दस्तक से पूर्व अपना होमवर्क पूरा करते हुए प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं स्थलीय सर्वेक्षण करते हुए सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ सुरक्षा हेतु किये गये गए कार्यों का निरीक्षण किया।
प्रदेश के सिंचाई पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को हरिद्वार जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित ग्राम कांगडी, ग्राम बिशनपुर-कुंडी तटबंध, ग्राम भोगपुर-बालावाली तटबंध एवं बालावाली खानपुर तटबंध का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ-साथ बालावाली-खानपुर तटबंध का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया उपरोक्त सभी क्षेत्रों में गंगा नदी से बाहर सुरक्षा हेतु लगातार विभाग द्वारा होमवर्क किया जा रहा है।मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा से संबंधित तैयारियों के संबंध वह कई बार वि...