प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ खड़ी धामी सरकार, धामी ने दिया बड़ा संदेश
प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ खड़ी धामी सरकार, धामी ने दिया बड़ा संदेश
देहरादून/नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड मूल के 65 वर्षीय केशव नेगी की गिरफ्तारी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सक्रिय पहल करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से जांच कर सत्य को सामने लाएंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बातचीत कर परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने...
