भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि-त्रिवेंद्र
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि-त्रिवेंद्र
भाजपा मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने रानीपोखरी, माजरीग्रांट और बालावाला मंडल प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया
देहरादून।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को भाजपा के मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम् के तहत रानीपोखरी मंडल, माजरी ग्रांट मंडल और बालावाला मंडल प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया।
रानीपोखरी मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रशिक्षण भाजपा की कार्यपद्धति का हिस्सा रहा है। पार्टी अपने राजनैतिक चरित्र को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में यही अनुशासन सिखाया जाता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, सामर्थ्य और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकार...
