भाजपा का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा: धामी
भाजपा का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा: धामी
देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर बताया। साथ ही इस जीत को 29 के सेमीफाइनल और 32 के फाइनल में उत्तराखंड में भी दोहराने का आह्वाहन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इन जीतों, विशेषकर बंगाल की जीत को पार्टी संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया।
पार्टी मुख्यालय में हुए इस जोरदार जश्न में कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जमकर होली दिवाली एक साथ मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने कार्यकर्ताओं संग रंग ...
