
यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है- सूर्यकांत धस्माना
यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत है-धस्माना
देहरादून : उत्तराखंड के आज के राजनैतिक घटनाक्रम के बारे में कांग्रेस मुख्यालय रजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का अपने विधायक सुपुत्र संजीव आर्या का भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में सम्मलित होना राज्य के लिए शुभ संदेश है और यह
उत्तराखंड में जन विरोधी भाजपा सरकार के अंत की शुरुआत है। धस्माना जी ने कहा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में समल्लित होते हुए श्री यशपाल आर्य ने जो उद्गार व्यक्त किये उससे सार्वजनिक रूप से यह पता चला कि भाजपा का असली चेहरा गरीब किसान अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विरोधी है। धस्माना जी ...