
आज भैया दूज के अवसर में प्रात: 8 बजे शीतकाल हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021
• भैया दूज के अवसर में प्रात: 8 बजे शीतकाल हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए।
• सेना के बैंड बाजों की भक्तिमय धुनों के साथ कपाट बंद होने के बाद पंचमुखी विग्रह मूर्ति विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान होंगे।
• संपूर्ण केदारनाथ में बर्फ जमी हुई है। मौसम सर्द।
• बड़ी संख्या में तीर्थयात्री, देवस्थानम बोर्ड, जिला प्रशासन, तीर्थ पुरोहित, हकहकूकधारी, स्थानीय श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।
• हेलीकॉप्टर सेवा जारी।
• उत्तराखंड चारधामों में श्री गंगोत्री धाम के कपाट कल 4 नवंबर शीतकाल हेतु बंद हुए जबकि श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज दिन में बंद होंगे
• 20 नवंबर शनिवार भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे
• 22 नवंबर भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होंगे।
• 25 नवंबर को उखीमठ ...