
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सामान्य ज्ञान बढ़ाएं बोले धस्माना पूरी ख़बर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सामान्य ज्ञान बढ़ाएं बोले धस्माना पूरी ख़बर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाएं कच्चे तेल के मामले में अंतराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत आज 51.08 डॉलर प्रति बैरल-सूर्यकांत धस्माना
देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कल अंतराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत पर दिए गए बयान पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को तेल के भाव पर अपना सामान्य ज्ञान दुरुस्त करने की सलाह दी है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी को रोजाना समाचार पत्रों में या गूगल में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव जान लेना चाहिए और रोजाना न जानें तो कम से कम जिस दिन इस संबंध में बयान देना हो तो उस दिन का भाव तो जान ही लेन...