महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पहल, स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पहल, स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की ओर से शनिवार को स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। समय रहते इसकी पहचान और उचित उपचार से मरीज के स्वस्थ होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। स्तन में गांठ को न ं नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, समय पर जांच से सही इलाज की शुरूआत की जा सकती है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, स्क्रीनिंग, आधुनिक जांच तकनीकों, निदान और उपचार के विभिन्न विकल्पों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही, समाज में स्तन कैंसर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति...
