
उत्तराखंड:माताओं, बहनों के आशीर्वाद से मिलती है सकारात्मक प्रेरणा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
*माताओं, बहनों के आशीर्वाद से मिलती है सकारात्मक प्रेरणा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
• *प्रदेश के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी।*
• *खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।*
• *रक्षाबंधन के दिन बहनें कर सकेंगी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं, बहनों के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सरकार का मूलमंत्र है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता...