
मुख्यमंत्री धामी ने कुंडहित, जामताड़ा, झारखण्ड ( नाला विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित “परिवर्तन सभा” में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी ने कुंडहित, जामताड़ा, झारखण्ड ( नाला विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित "परिवर्तन सभा" में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कुंडहित, जामताड़ा, झारखण्ड ( नाला विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित "परिवर्तन सभा" में प्रतिभाग किया।
हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बाबा केदार की पावन भूमि उत्तराखंड से सभी के बीच में पधारे हैं। उन्होंने कहा कुंडहित क्षेत्र की जनता और उनका प्रेम, देखकर ऊर्जा का संचार हुआ है। झारखंड की भाजपा ने जो अभियान चलाया है, यह अभियान रुकना नही चाहिए। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड और झारखंड राज्य एक साथ अस्तित्व में आए थे। दोनों ही राज्य अपनी प्राचीन संस्कृति, के लिए प्रसिद्ध हैं। झारखंड में अपार वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी समाज की साहस वीरता का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने...