Friday, June 27News That Matters

Tag: मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Featured, उत्तराखंड, खबर, गौ गुठियार, पहाड़ की बात
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को रेल विकास निगम के अधिकारियों ने भेंट की, उन्होंने मुख्यमंत्री को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों की जानकारी दी तथा उन्हें परियोजना के कार्यो के निरीक्षण हेतु आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, चार धाम रेल परियोजना तथा टनकपुर-बागेश्वर वार्डगेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल विकास निगम के अधिकारियों से प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महत्वपूर्ण रेल परियोजना को पूर्ण करने में राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। ...