
मुख्यमंत्री ने किया ‘”अपणि सरकार” एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन,अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ जाने पूरी खबर
*मुख्यमंत्री ने किया ‘”अपणि सरकार” एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन*
*अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ- मुख्यमंत्री*
*अपणि सरकार पोर्टल से तय समय सीमा में होंगे काम*
*गुड गवर्नेंस के तहत तय होगी जवाबदेही*
*मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लिए लोगों के सुझाव*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आई.आर.डी.टी. सभागार में ‘”अपणि सरकार” एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से जिन लोगों ने अपने प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई, उनसे बात भी की और उनसे सुझाव भी लिए। अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से उन्नति पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्नति पोर्टल के माध्यम से शासन स्तर पर मुख्य सचिव एवं विभागीय सचिव तथा जिलास्तर पर जिलाधिकारियों तक डैशबोर्ड बनाया गया है।
...