
मुख्यमंत्री ने किया भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित
• *मुख्यमंत्री ने किया भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित।*
• *मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को प्रदान की 15 लाख की धनराशि।*
• *लक्ष्य सेन के माता पिता को भी किया सम्मानित।*
• *नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के किए गये हैं प्रयास*
• *राज्य में की जायेगी महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक भेंट कक्ष में भारत के बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के माता पिता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रद...