
मुख्यमंत्री ने किया वन विकास निगम साॅफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री ने किया वन विकास निगम साॅफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारम्भ
प्रकाष्ठ एवं वनोपज के क्रय के लिए होगा ई-ऑक्शन
ई-गवर्नेंस की दिशा में वन विभाग का यह अच्छा प्रयास- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड वन विकास निगम साॅफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ई-गवर्नेंस की दिशा में वन विकास निगम का यह एक अच्छा प्रयास है। वन उपजों एवं प्रकाष्ठ के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के कार्यों में तेजी आयेगी। प्रकाष्ठ एवं वनोपज क्रय करने वालों को ई- ऑक्शन होने से अनावश्यक परेशानी भी नहीं होगी। ई- ऑक्शन निगम राजस्व में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ई-गवर्नेंस की दिशा में राज्य सरकार का विशेष फोकस है, आॅनलाईन माध्यम से लोगों को हर सुविधा मिले इस दिशा में लगातार...