मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं की सोच की सराहना की, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के सुझावों से बढ़ा भरोसा—बोले, सक्षम और जागरूक युवाओं के हाथों में सुरक्षित है उत्तराखंड का भविष्य
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं की सोच की सराहना की, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के सुझावों से बढ़ा भरोसा—बोले, सक्षम और जागरूक युवाओं के हाथों में सुरक्षित है उत्तराखंड का भविष्य
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है। उन्ह...