
राम जन्मभूमि अयोध्या पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग
राम जन्मभूमि अयोध्या पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया
प्रतिभाग
अक्षत पूजन कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई..
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरे देश में उत्सव का माहौल है,पूरा देश राममय नज़र आ रहा है..
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून सालावाला में आयोजित पवित्र अक्षत कलश यात्रा में सम्मिलित होकर कबीना मंत्री गणेश जोशी में जन्मभूमि अयोध्या से आये पूजित अक्षत के दर्शन पूजन कर भव्य अक्षत कलश पद यात्रा में भाग लिया और आशीर्वाद भी प्राप्त किया। यात्रा की अगुवाई सिर पर मिट्टी के कलश लेकर कर चल रही महिलाओं द्वारा की गई।
नगर परिक्रमा के दौरान कलश पद यात्रा में बढ़चढ़ कर क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया। अक्षत पूजन कलश यात्रा क...