
राष्ट्रीय महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक देहरादून में होगी: इंदु गोस्वामी
राष्ट्रीय महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक देहरादून में होगी: इंदु गोस्वामी
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रभारी इंदु गोस्वामी का महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी जी के नेतृत्व में प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा का जोरदार स्वागत किया।
बैठक के उपरांत उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को आने वाली 26 और 27 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यसमिति को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने बताया आगामी 2022 में उत्तराखंड चुनाव को मध्यनजर में रखते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन उत्तराखंड में किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नारी, सशक्त समाज एवं सशक्त देश की सोच को आगे बढ़ाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं एव...