मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए जेंडर बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, लगभग ₹20 हजार करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए जेंडर बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि, लगभग ₹20 हजार करोड़ का प्रावधान
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं एवं नीतिगत निर्णयों पर कार्य कर रही है। प्रदेश में महिलाओं को समान अधिकार देने से लेकर शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, स्वास्थ्य, खेल और राजनीतिक भागीदारी तक अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।
राज्य सरकार का मानना है कि नारी का उत्थान ही समाज और राष्ट्र के उत्थान का आधार है। इसी संकल्प के साथ महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
समान नागरिक संहिता से महिलाओं के अधिकारों को मजबूती
...
