विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मिल रहा बड़ा मंच, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में दिखा जबरदस्त उत्साह
विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मिल रहा बड़ा मंच, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में दिखा जबरदस्त उत्साह
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित खेलोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। पूरे दिन विश्वविद्यालय परिसर खिलाड़ियों के उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ खेलोत्सव-2026 के अध्यक्ष डॉ. पुनीत ओहरी एवं सचिव एसपी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शतरंज के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज की संजना ने स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की अस्मिता को हराया। वहीं, बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल के आयुष पटेल ने स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइं...
