 
            श्री केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो का किया अवलोकन
            *श्री केदारनाथ धाम  पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी*
*केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो का अवलोकन किया*
श्री केदारनाथ धाम: 5 अक्टूबर। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रात:  9 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे। हेली पेड पर देवस्थानम बोर्ड,  जिला प्रशासन सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की तथा स्वागत किया गया।
 
     
 
हैलीपेड से मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे जहां उन्होंने सोशियल डिस्टेसिंग  का पालन करते हुए बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया। देश एवं प्रदेश के  खुसहाली  की मंगलकामना की। देवस्थानम बोर्ड द्वारा उन्हें श्री केदारनाथ  भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष माला भेंट की।
 मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पु...        
        
    