
तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका , श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का महत्वपूर्णं स्वास्थ्य सहयोगी बताया
देहरादून
वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका।
उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश में वन सम्पदा का संरक्षण एवम् संवद्धन, सूचना एवम् तकनीकी, कृषि, कृषि शिक्षा व आधुनिक किसानी से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से जैविक खेती पर किये जा रहे विशेष कार्यों से उन्हें अवगत कराया।
उनके मध्य वन सम्पदा, पर्यावरण संरक्षण एवम् सवंद्धन, तकनीकी शिक्षा व भाषा जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
बुधवार शाम 6:00 बजे वन एवम् तकनीकी शिक्षा मंत्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार वन एवम् तकनीकी...