Monday, February 3News That Matters

Tag: सतपाल महाराज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है प्रदेश का विकास: सतपाल महाराज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है प्रदेश का विकास: सतपाल महाराज

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
  *महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को 35 करोड़ 35 लाख 18 हजार रुपए की योजनाओं की सौगात दी* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है प्रदेश का विकास: सतपाल महाराज* पौड़ी। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने बुधवार को 35 करोड़ 35 लाख 18 हजार रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन बुधवार को भी अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के राजकीय उत्तर मध्यमिक विद्यालय परिसर में 43.81 लाख की लागत से पोखरा-घंडियाल-कनोठाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण का लोकार्पण, पीएमजीएसवाई के तहत झबेरा लिंक से जजेड़ी मोटर मार्ग फेज-17 पर 839.18 ला...
उत्तराखंड:पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड:पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से की शिष्टाचार भेंट

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, खबर दिल्ली से
सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से की शिष्टाचार भेंट* *पर्यटक स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो विकसित करने सहित रोपवे निर्माण पर भी हुआ मंथन*       देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री  जी किशन रेड्डी से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने गुरुवार को केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री  जी किशन रेड्डी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में महाभारत सर्किट विकास, कैंची धाम मंदिर अवस्थापना विकास एवं महावतार बाबा की तपस्थली द्वाराहाट के निकट कुकुचीना में पर्यटन सुविधाओं के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इसके साथ ही  उन्होने पर्यटक स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो विक...
लोनिवि मंत्री ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश,सभी जलविद्युत परियोजनाओं पर रखें नजर: महाराज

लोनिवि मंत्री ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश,सभी जलविद्युत परियोजनाओं पर रखें नजर: महाराज

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश, देहरादून
  *लोनिवि मंत्री ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश* *डीजीपी को दिये निर्देश, पुलों पर ट्रैफिक को करें नियंत्रित* *सभी जलविद्युत परियोजनाओं पर रखें नजर: महाराज*   देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर रानीपोखरी पुल का एक हिस्सा टूट कर नदी में गिरने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने वर्षों पुराने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर जांच के आदेश दिए हैं। लोनिवि मंत्री श्री महाराज ने प्रमुख अभियंता लोनिवि श्री हरिओम शर्मा को बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुए इस पुल की जांच के आदेश देने के साथ-साथ प्रदेश में स्थित सभी पुलों की मॉनिटरिंग के लिए भी विभागीय अधिकारियों को कहा है। उन्...
शिक्षा व संस्कारों के लिए आवश्यकता है बड़े स्तर पर अनुसंधान की:  सतपाल महाराज

शिक्षा व संस्कारों के लिए आवश्यकता है बड़े स्तर पर अनुसंधान की: सतपाल महाराज

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
*शिक्षा व संस्कारों के लिए आवश्यकता है बड़े स्तर पर अनुसंधान की: महाराज* *भारतीय शिक्षण संस्थान का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन* हरिद्वार।   अध्यात्म को जानने के लिए गुरू के पास जाना पड़ता है। गुरू ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उत्तराखंड हमारी देव भूमि और संस्कार भूमि है। हमारे यहाँ मां के गर्भ से ही बच्चे को संस्कारों की नींव पड़ जाती है। उक्त बात शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में तीन दिवसीय अखिल भारतीय विस्तारक आभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में 19 से 21 अगस्त तक चले अखिल भारतीय विस्तारक अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर प्रतिभाग किया। देश के विभिन...
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के उक्त प्रयासों से सभी मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष से 13366.15 लाख  रुपये की धनराशि  स्वीकृत

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के उक्त प्रयासों से सभी मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष से 13366.15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात, पौड़ी
*महाराज के प्रयासों से 13366.15 लाख की सड़कें स्वीकृत* देहरादून प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखण्ड में 448.735 किमी लम्बाई के 16 मोटर मार्गो के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए 13366.15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।       प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री . सतपाल महाराज हाल ही में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री . नितिन गडकरी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले थे। मुलाकात के दौरान . सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री . नितिन गडकरी से उत्तराखंड राज्य में सड़कों के विस्तार के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के अनुमोदन के संर्दभ में चर्चा करते हुए उनसे प्रदेश के अनेक ...
महाराज ने किया 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण

महाराज ने किया 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण

Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
महाराज ने किया 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण     टिहरी प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री . सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी, विकासखण्ड थत्यूड़ के अन्तर्गत भूटगांव में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं परिसर के निर्माण का लोकार्पण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के नैनबाग में जौनपुर थत्यूड़ ब्लॉक के भूटगांव में 49.59 लाख की धनराशि से शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं मंदिर परिसर, सत्संग भवन, मंच सहित सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम से पूर्व भूटगांव पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री . महाराज का स्थानीय जनता द्वारा अभूतपूर्व स्वागत भी किया गया। इस मौके पर उनक...
महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज, असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए

महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज, असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज* *असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाएः महाराज* *देहरादून एवं हल्द्वानी में लड़कियों के भर्ती हेतु लगे कैंप* देहरादून /दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर महाभारत और रामायण सर्किट के बारे में विस्तृत चर्चा की।   राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महाभारत और रामायण सर्किट के विकास को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।...
उत्तराखंड : सडकों के घटिया निर्माण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिए जांच के  आदेश  गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

उत्तराखंड : सडकों के घटिया निर्माण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिए जांच के आदेश गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

Featured, उत्तराखंड, पौड़ी
*सडकों के घटिया निर्माण पर लोनिवि मंत्री ने दिए जांच के आदेश* *गुणवत्ता से कोई समझौता नहींः सतपाल महाराज* बीरोंखाल कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को भी अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी अनेक योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ-साथ सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर ही जांच के आदेश दिए। पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को भी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। महाराज ने विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को बैठने हेतु विधायक निधि से क्रय किए गए फर्नीचर और महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी का वितरण किया। उन्होने मैठाणा में खेल मैदान के साथ ही मैठाणा-दुवलान मोटर मार्ग जिसकी लागत 33 लाख 40 हजार है, 6 करोड़ 96 लाख 26 हजार की लागत से नि...
महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Featured, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, गौ गुठियार, पहाड़ की बात, पौड़ी
महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया पौडी     प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण,सिंचाई मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इठुण बाजार से इठुण गाँव तक राज्य योजना के अंतर्गत 114.39 लाख की धनराशि से निर्मित 2 किमी लंबे मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने विकासखंड पाबौ के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत स्थित आंगनवाडी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के बैठने के लिए विधायक निधि से क्रय किए गए फर्नीचर का वितरण करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी महिलाओं को वितरित की। सतपाल महाराज ने नाबार्ड यो...
आखिर  कहा  बोले ओर किसको बोले   मंत्री सतपाल महाराज    मैं आपको चार्ज करने आया हूं:  देखिये  वीडियो बयान

आखिर कहा बोले ओर किसको बोले मंत्री सतपाल महाराज मैं आपको चार्ज करने आया हूं: देखिये वीडियो बयान

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
मैं आपको चार्ज करने आया हूं: महाराज कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश मोटर मार्ग डामरीकरण जांच के भी दिये आदेश रुद्रप्रयाग।   https://youtu.be/2O1SxribadE   कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गिले शिकवे भुलाकर पूरे मनोयोग के साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की मंगलवार को तिलवाड़ा स्थित लाटा बाबा गेस्ट हाउस में संपन्न बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बैटरी मोबाइल को चार्च करती है उसी प्रकार वह कार्यकर्ताओं को चा...