
मुख्य सचिव ने ली कोविड को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक, सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता कर ली जाए सुनिश्चित
*मुख्य सचिव ने ली कोविड को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक।*
*सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता कर ली जाए सुनिश्चितः मुख्य सचिव*
मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड हेतु नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आईसोलेशन और उससे सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियों को एक्टिव मोड में रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत घर, स्कूल आदि के साथ ही उसमें दी जाने वाली सुविधाओं की समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए।
*ऐलोपैथी के साथ ही आयुष का भी किया जाए प्रचार-प्रसार*
मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. लेवल तक सभी आवश्यक उपकरण, दवाएं एवं अन्य सामग्री पूर्व में ही उचित मात्रा में उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने कहा कि कोविड...