
सीएम आवास में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से की भेंट, दोनो के मध्य उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श
शनिवार को सीएम आवास में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डाॅ राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। दोनो के मध्य उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की परियोजनाओं के लिए केंद्र की परियोजनाओं की भांति ही डिग्रेडेड फोरेस्ट लैंड पर क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण की अनुमति दी जानी चाहिए। राज्य की परियोजनाओं में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए दोगुनी भूमि देनी होती है। जबकि केन्द्र की परियोजनाओं के लिये ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरेस्ट क्लीयरेंस के लिए जरूरी औपचारिकताओं का सरलीकरण क...