स्वस्थ हृदय के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का जागरूकता अभियान, व्यायाम और संतुलित आहार पर दिया जोर
स्वस्थ हृदय के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का जागरूकता अभियान, व्यायाम और संतुलित आहार पर दिया जोर
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) विभाग की ओर से विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा हृदय रोगों की रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा और भावना, द्वितीय स्थान पर सौरभ तथा तृतीय स्थान पर अरचना रहे।
इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रोफेसर डॉ. तनुज भाटिया ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली हृदय रोगो...
