5 साल में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उतराखंड, भ्रष्टाचार पर उपदेश दे रही कांग्रेस : चौहान
5 साल में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उतराखंड, भ्रष्टाचार पर उपदेश दे रही कांग्रेस : चौहान
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने राज्य की अर्थिक स्थिति को लेकर विपक्ष की अटकलों को ख़ारिज करते हुये कहा कि राज्य की स्थिति बेहतर है और उतराखंड 5 साल में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्ववर्ती सरकार में हुए उथल पुथल और पटरी से उतरी व्यवस्था को पटरी में लाने और कोरोना काल जैसी चुनौतियों का बखूबी सामना किया,किंतु विकास कार्यों पर इसका असर नहीं पड़ने दिया।
आज विकास योजनाओ का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में भ्रष्टाचार के मामले खुलकर सामने आये, लेकिन चुनाव आते ही कांग्रेस अब भ्रष्टाचार पर उपदेश देने लगी है। बेरोजगारों के हितो से खिलवाड़ और चहेतो को रेवड़ियां बाँटने वाली कांग्रेस अब बेरोजगारों की चिन्ता जता रही है। विधानसभा में ...