
मुख्यमंत्री धामी की कैबिनेट बैठक के जाने बड़े फैसले,इन पर लगी मोहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है।
इस कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल के सम्मुख कुल 25 प्रस्ताव सामने आए थे
जिसमें से प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।
मंत्रिमंडल के अहम बिंदु……..
*आज कैबिनेट निर्णय की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी*
1. उत्तराखण्ड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण नियमावली 2010 को पुनः लागु करने का निर्णय लिया गया।
2. सोहन सिंह जीना राजकीय आर्युविज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के अन्तर्गत मानकों के अनुसार संकाय सदस्यों के अतिरिक्त 157 पदों का सृजन करके वृद्धि की गई।
3. उत्तराखण्ड सरकारी संस्था की परियोजनाओं के सम्बन्ध में निवेशकों, उद्योगपतियों, ठेकेदारों, पट्टेधारकों हेतु स्वतंत्र विशेषज्ञों की सुलह समिति आरबीट्रेशन की मंजूरी।
4. शासकीय विभागों के विविध निर्माण कार्यों हेतु ...