
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में देवस्थानम बोर्ड की पैरवी की
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में देवस्थानम बोर्ड बनाए जाने की एक बार फिर से परवी की है। आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में यात्रा प्राधिकरण बनाए जाने के निर्देश दिए हैं, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रतिक्रिया देते हुए देवस्थानम बोर्ड की वकालत की है।
वीओ- उत्तराखंड में हर साल यात्रा सीजन में भारी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंचते हैं। उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसी को देखते हुए बीजेपी की तत्कालीन त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के कार्यकाल में देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था। सरकार ने 25 फरवरी, 2020 को इसकी अधिसूचना जारी कर बोर्ड का गठन किया था। बोर्ड के गठन के बाद से ही हक-हकूकधारियों और पंडा समाज के विरोध के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 नवंब...