Sunday, October 25News That Matters

Tag: KAMLESH UPADHYAY

हरिद्वार में अस्थाई जेल से 8 कैदी फरार, पूरे जिले की पुलिस फोर्स अलर्ट पर

हरिद्वार में अस्थाई जेल से 8 कैदी फरार, पूरे जिले की पुलिस फोर्स अलर्ट पर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, हरिद्वार
उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर मिल रही है जहां रोशनाबाद के भिक्षुक गृह को बनाए गए  अस्थाई जेल से 8 कैदी फरार हो गए है। जानकारी के मुताबिक कोविड-19 गाइडलाइन के मद्देनजर कोर्ट से जेल भेजे जाने वाले कैदियों को लगभग 7 दिन अस्थाई जेल में रखा जाता है। वहीं मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद अलग-अलग बैरकों से खिड़की तोड़कर पीछे के रास्ते आठों कैदी फरार हो गए। कई घंटे की तलाश के बाद भी कैदियों का पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने कैदियों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वहीं जिले की पूरी पुलिसफोर्स को भी अलर्ट पर रखा गया है। जिलों की सीमाओं में चौकसी बढ़ा दी है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि फरार कैदियों में ज्वालापुर के प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार हुए 5 बाकी बाइक चोरी जैसे मामलों में गिरफ्तार किए कैदी हैं। वहीं पुलिस की कई टीमें कैदियों के...