कोरोना काल में त्रिवेंद्र कैबिनेट के फैसलों से राहत ही राहत
देहरादून में शुक्रवार को त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। जिसमें उपनल के जरिए पूर्व सैनिक या उनके आश्रितों के अलावा अन्य लोगों को भी नौकरी का अहम फैसला लिया गया।
28 प्रस्ताव पास
कैबिनेट में 30 प्रस्ताव सामने रखे गए जिसमें 28 बिंदुओं पर मुहर लगी जबकि 1 प्रस्ताव पर कैबिनेट की उप समिति बनाने का फैसला हुआ। एक प्रस्ताव अगली कैबिनेट के लिए रखा गया। बैठक में केदारनाथ में चिनूक हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड विस्तार को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में पर्यटकों के लिए पर्यटक प्रोत्साहन कूपन योजना को भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को मंजूरी, स्टाम्प और भू-उपयोग परिवर्तन में छूट मिलेगी। सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल फोन टावर लगाने को निजी कंपनियों को प्रति टावर 40 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए आइटी नीति में संशोधन ...
