
बसपा जिलाध्यक्ष ने बेटी-दामाद को मारी गोली, 2 लोग गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
यूपी के रामपुर के सैदनगर में उधमसिंह नगर के बसपा जिलाध्यक्ष ने अपनी ही बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बसपा जिलाध्यक्ष अपनी बेटी की लव मैरिज से नाखुश था। पुलिस ने आरोपी जिलाध्यक्ष विनोद गौतम समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। रामपुर पुलिस ने शनिवार को काशीपुर क्षेत्र के पैगा और आवास विकास कॉलोनी में दबिश दी। हालांकि उसका पता नहीं चल सका। पुलिस आरोपी की तलाश काशीपुर में भी कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस विनोद के अन्य संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस 2 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और एक की तलाश जारी है।
विनोद कुमार गौतम काशीपुर में मूल रूप से पैगा का रहने वाला है। पैगा यूपी के बार्डर पर है। विनोद का काशीपुर के आवास विकास में एक आवास है जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। गांव पर उसके भाई और चाचा का परिवार रहता है। विनोद की बेटी का ...