
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 824 स्वास्थ्य कार्यकर्ता(महिला) का अंतिम रिजल्ट हुआ जारी.. रोजगार सृजन की दिशा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ते कदम
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 824 स्वास्थ्य कार्यकर्ता(महिला) का अंतिम रिजल्ट हुआ जारी
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है।
रोजगार सृजन की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गत दिनों स्वास्थ्य विभाग में 824 स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड के स्तर से प्रारंभ की गयी थी। अब इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 824 पदों पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मिलने से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई ऊर्जा प्रदान होगी। दरअसल, राज्य के पर्वतीय जिलों में पैरामेडिकल स्टाफ की भी निरंतर कमी बनी हु...