
केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ
*केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ।*
*प्रदेश के जनजाति समुदाय के बहुआयामी विकास के लिये बनायी जायेगी योजना, मुख्यमंत्री से किया प्रस्ताव भेजने की अपेक्षा।*
केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं जनजाति शोध संस्थान एवं संग्रहालय उत्तराखण्ड द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ओ.एन.जी.सी. स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने महोत्सव परिसर में प्रदर्शनी स्थल पर जनजाति क्षेत्रों के विभिन्न उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि उत्तराखण्ड जनजाति महोत्सव के माध्यम से सभी जनजातियों को एक मंच मिला है। इस आयोजन में जनजातियों के लोक जीवन, सांस्क...