
उत्तराखंडः हर ब्लॉक में बनेंगे दो-दो अटल आदर्श स्कूल, जल्द लाई जाएगी नई खेल नीतिः सीएम त्रिवेंद्र
देहरादूनः उत्तराखंड के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अटल आदर्श स्कूल स्थापित किए जाएंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल आदर्श स्कूल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम त्रिवेंद्र ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक में राज्य की नई खेल नीति के बारे में खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों, और आम जन से सुझाव प्राप्त किए जाए और जल्द से जल्द से कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए। खेल में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाए। खेल विकास निधि बनाई जाए। बच्चे कम उम्र से ही खेलों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित हों, इसके लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति दी जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा और खेल विभाग की समीक्षा की।
अटल आदर्श स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम का विकल्प हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आदर...