
देहरादून के पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म, नाबालिग पर आरोप
उत्तराखंड, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
देहरादून के पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म, नाबालिग पर आरोप
माता-पिता के साथ ठहरे छत्तीसगढ़ के किशोर पर आरोप, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि।
केस दर्ज कर पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लिया, आज होगा जेजे बोर्ड के सामने पेश।
राजधानी के एक पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी के साथ बाथरूम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप माता-पिता के साथ होटल में ठहरे एक किशोर पर है। महिला होटल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को संरक्षण में ले लिया। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। राजपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। इस...