Sunday, February 23News That Matters

जैविक कृषि मेला विकास खण्ड द्वारीखाल में मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह राणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

जैविक कृषि मेला विकास खण्ड द्वारीखाल में मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह राणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

 

 

जैविक कृषि मेला विकास खण्ड द्वारीखाल

 

विकास खण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कलोड़ी हाट में कृषि जैविक मेला का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया।
जिसमे महेन्द्र सिंह राणा प्रमुख द्वारीखाल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया
सर्वप्रथम प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा भूमि संरक्षण अधिकारी अरविन्द भट्ट एवं योगेश रूवाली द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
जैविक मेले में ग्राम पंचायत जवाड़ सुराड़ी एवं महिला समूहो के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया बैठक में । अरविन्द भट्ट भूमि संरक्षण अधिकारी एवं योगेश रूवाली विकास खण्ड कृषि प्रभारी द्वारा कृषकों को परम्परागत कृषि योजनाओं एवं विभागीय जानकारी दी गई।
कृषकों द्वारा अपने द्वारा उत्पादित सामाग्री की प्रर्दशनी भी लगाई गई। अपने सम्बोधन में प्रमुख द्वारा कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कृषकों को अधिक से अधिक लाभ एवं जानकारी देने की बात कही। उन्होने कहा कि हमें फिर अपनी पुरानी खेती बाड़ी पर वापस आना होगा कृषि से ही हमारी आजीविका चलती है रूपया तो हाथ में रह जायेगा आखिर हमें खाना तो अनाज ही है। हमें अपनी पारम्परिक खेती कोदा झगोरा धान गेहॅू पहाड़ी दाल गहथए उड़द फ्रेंच बीन्स मक्का आदि का उत्पादन करना पडेगा। इसके लिए कृषि विभाग हर समय आपके सहयोग के लिए तैयार है। इस अवसर पर आत्मा परियोजना के अन्र्तगत फार्म स्कूल सब्जी उत्पादन हेतु सीड़ ड्रिल यन्त्र प्रमुख के कर कमलो द्वारा ग्राम पंचायत दिउसा को समर्पित किया गया। साथ ही सुराड़ी जवाड़ ग्राम पंचायतो के कास्तकारो को जूट बैग एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 150 कृषको एवं महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख
रविन्द्र रावत जीए प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्या व सामाजिक कार्यकर्ता कीरत सिंह रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत प्रधान कलोडी विजय सिंहए क्षे0पं0स0 राजामोहन सिंह नेगीए विकास खण्ड कृषि प्रभारी ओमनाथ सिंह जीए आत्मा परियोजना के संजय कुकरेती तीए प्रधान दिउसा यशपाल सिंह जी आदि उपस्थित रहे।
दोपहर बाद महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारा । विनोद कण्डवाल ग्राम बडेथ लंगूर द्वारा आयोजित भण्डारे में उनके अनुरोध पर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया उनके साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *