CHAR-DHAM_YATRA

उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है इससे पहले सभी राजनीतिक दल दमखम से तैयारियों में जुटी हुई हैं। भाजपा संगठन ने जहां एक ओर 59 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी की पहली लिस्ट जारी कर दी है। तो वहीं, दूसरी ओर प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा ने प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर एलईडी प्रचार वाहनों को भी रवाना किया है जो इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान करेगी। इन एलईडी प्रचार वाहनों का प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह एलईडी वाहन प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यों का बखान करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को बनाया था और भाजपा ही सरकार उत्तराखंड को संवारने का काम कर रही है। पिछले 5 सालों में डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं उत्तराखंड में चलाई गई है। तो वहीं, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहतर काम कर रहे हैं। और उत्तराखंड राज्य में विकास की लहर तेजी से बह रही है।

CHAR-DHAM_YATRA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here