Friday, June 27News That Matters

देहरादून हुआ बदनाम : आवासीय स्कूल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला

देहरादून से बडी खबर : आवासीय स्कूल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला आरोपी गिरफ्तार

 



देहरादून के आवासीय स्कूल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के संचालक पर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक महिला से भी पूछताछ कर रही है।
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ स्कूल का संचालन करता है। जनार्दन बिंजौला स्कूल का संचालक है। स्कूल में आठ बच्चे पढ़ते हैं। एसपी सिटी सरिता डोभाल के अनुसार रविवार को एक महिला ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी इस स्कूल में पढ़ती है। स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस बात भी जांच की जा रही है कि कहीं दूसरे बच्चों के साथ भी गलत काम तो नहीं हुआ है। आरोपी के साथ रह रही एक महिला की भी मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है। आज पीड़ित के मेडिकल व अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *